Fact stories for childrens
~Advertisement ~

गाय माता के बारे में – About Mother Cow

गाय माता के बारे में

बचपन से ही हमें स्कूल में सिखाया जाता है कि गाय हमारी माता है। जब बच्चा छोटा होता है तब गाय का दूध ही उसके लिए सबसे पोषक तत्व होता है। गाय इंसान को जीवन भर पालती है। लेकिन गाय माता के बारे में आज कुछ ऐसी बातें हम आपको बताने जा रहे हैं जिनसे आप शायद अनजान हैं। आइये इन बिन्दुओं पर थोड़ा प्रकाश डालते हैं-

हिन्दू धर्म में गाय को भगवान माना जाता है। गाय के शरीर में 36 करोड़ भगवान का वास है।

जैसे मनुष्य में गर्भावस्था का समय 9 महीने होता है ठीक वैसे ही गाय का गर्भावस्था समय भी 9 महीने का ही होता है।

गाय अपने मुँह से केवल एक ही तरह की आवाज निकाल सकती है जिसे रम्भाना कहते हैं।

सामान्य गाय की उम्र करीब 20 वर्ष तक होती है।

दुनियां की पहली गाय जिसने हवाई जहाज में सफर किया वो थी – “Elm Farm Ollie”, हवाई जहाज में इस गाय ने दूध भी दिया।

एक पालतू गाय करीब 4 घंटे प्रतिदिन सोती है।

गाय एक दिन में एक बाथ टब में भरे पानी के बराबर पानी पीती है।

गाय सीढ़ियों पर आसानी से चढ़ सकती है लेकिन सीढ़ियों से वापस उल्टा उतर नहीं सकती क्यूंकि उसके पैर सही से उल्टे नहीं मुड़ते।

दुनियां भर में गाय की करीब 800 प्रजातियां पाई जाती हैं।

गाय को मनुष्य की माँ भी कहा जाता है क्यूंकि हम लोग गाय का दूध पीकर ही बड़े होते हैं।

1856 में गेल बोर्डेन ने दूध का पाश्चरीकरण करने की मशीन बनायीं जिससे दूध से पानी को अलग किया जा सकता था।

डेयरी उद्योग इतना ज्यादा विकसित हो गया है कि अब एक गाय 10 गायों के बराबर दूध प्रदान करती है।

यह भी पढे – वेदवाड्मय – परिचय एवं अपौरुषेयवाद – Vedavadmaya – Introduction And Apaurusheyvad

गाय जब अपने पहले बछड़े को जन्म देती है तो उसकी औसतन उम्र 2 साल होती है।

एक गाय खाना खाकर 8 घंटे तक जुगाली कर सकती है।

गाय के शरीर का तापमान करीब 101.5°F(101.5 डिग्री फारेनहाइट) होता है।

यह भी पढे – ज़िन्दगी चलती जाती है ! – Life Goes On!

गाय एक जगह खड़े रहकर भी चारों ओर 360° में देख सकती है।

Note:- इन कहानियों मे प्रयोग की गई सभी तस्वीरों को इंटरनेट से गूगल सर्च और बिंग सर्च से डाउनलोड किया गया है।

Note:-These images are the property of the respective owner. Hindi Nagri doesn’t claim the images.

यह भी पढे –

सभी कहानियों को पढ़ने के लिए एप डाउनलोड करे/ Download the App for more stories:

Get it on Google Play