Hindi Nibandh
~Advertisement ~

भारतीय कृषक – Indian Farmer

भारत एक कृषि-प्रधान देश हैं|

यहाँ ७५ प्रतिशत गाँव है|

इन गाँवों में रहनेवाले किसानों का जीवन परोपकार की भावना से भरा हुआ है, पर उसका व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक अवस्था दयनीय दिखाई देती है|

भारतीय किसान को भारत माँ का सपूत कहना उचित होगा|

भगवान को तो अन्नदाता कहा जाता है, साथ ही किसान को भी इसी उपाधि से विभूषित करते हैं|

इसका कारण यह है कि वह परिश्रम करके हमारे लिए तरह-तरह के अनाज उगाता है|

संस्कृत में कहा गया है – “परोपकाराय सता विभूतय: ” सज्जनों का जीवन दूसरों की भलाई के लिए होता है, किसान भी सज्जन है, जिसका सारा जीवन जन-कल्याण से भरा हुआ है|

भारतीय किसान में अनेक गुण होते हैं|

वह सादगी की मूर्ति होता है|

वह धार्मिक प्रवृत्ति का सत्पुरुष होता है|

दो बैल उसके साथी होते हैं|

वे भोले-भाले होते हैं|

उसका स्वाभाव , दया और सहानुभूति से परिपूर्ण होता है|

अन्नदाता कहलाने के बावजूद सामाजिक रूप से उसका जीवन सुखी नहीं होता|

निराक्षरता और अज्ञान के कारण गाँव के अन्य लोग उसे अनेक तरह से धोखा देते हैं|

इसका परिणाम यह होता है कि उसका अधिकांश जीवन निर्धनता से भरा होता है|

यह भी पढे – मेरे प्रिय अध्यापक – My Dear Teacher

खुशी की बात यह है की भारत सरकार किसानों को साक्षर और आधुनिक तकनीक ज्ञान देने के क्षेत्र में काफी सक्रीय हो गई है|

अब भारतीय किसान की दशा सुधरती जा रही है|

वह अज्ञान-रूपी अंधकार से ज्ञान-रूपी प्रकाश की ओर बढ़ रहा है|

उसे देश-विदेश के अमचारों से अवगत कराया जा रहा है|

यह भी पढे – मातृ-दिवस – Mother’S Day

अब उसका आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा है|

उसका भावी जीवन उज्ज्वल दिखाई दे रहा है|

भारतीय किसान की दशा केवल खेती से नहीं सुधर सकती|

खेती का काम बारहों महीनें नहीं रहता|

अंत: गाँव में छोटे-मोटे उद्योग-धंधे भी स्थापित करने चाहिए, जिनमे खेतों के औजार विशेष रूप से बनने चाहिए|

यातायात की सुविधा गाँवों को मिलनी चाहिए, जिससे वह अपना अनाज बड़ी मंडियों में बेच सके और बनियों के शोषण से बच सके|

Note:- इन कहानियों मे प्रयोग की गई सभी तस्वीरों को इंटरनेट से गूगल सर्च और बिंग सर्च से डाउनलोड किया गया है।

Note:-These images are the property of the respective owner. Hindi Nagri doesn’t claim the images.

यह भी पढे –

सभी कहानियों को पढ़ने के लिए एप डाउनलोड करे/ Download the App for more stories:

Get it on Google Play