Hindi Nibandh
~Advertisement ~

लाल किला – Red Fort

लाल किले को रेड फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है और यह शहर के बिल्कुल बीच में स्थित है। यह ऐतिहासिक स्थापत्य कला की उत्कृष्ट कृति है और बहुत से देशों के लोगों के लिए पर्यटन का आकर्षक स्थल है। इसे देश की ऐतिहासिक सम्पत्ति के रुप में स्वभाविक और सुरक्षित बनाने के लिए, भारत की सरकार के द्वारा समय-समय पर इसकी देखरेख की है। यह मुगल सम्राट शाहजहाँ के द्वारा, 17वीं शताब्दी में वर्ष 1648 में, यमुना नदी के किनारे पर बनवाया गया था। यह नई दिल्ली में सलीमगढ़ किले के पास स्थित है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री यहाँ राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं। लाल किला अपने आप में बहुत सी सुन्दर संरचनाओं (जैसे- रंग महल या रंगों का महल, मुमताज महल, खास महल, हरम, शाह बुर्ज, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, नहर-ए-बहिश्त (स्वर्ग की धारा) आदि) को लिए हुए है। यह लाल पत्थरों का प्रयोग करके निर्मित किया गया था और इसको उच्च कुशल और पेशेवर कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। पहली मंजिल पर युद्ध स्मारक संग्रहालय रखे हैं।

शीश महल (शीश का अर्थ है- शीशा और महल का अर्थ है- राजमहल) उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में स्थित है। अच्छी तरह से तैयार किया गया खास महल (सम्राट का महल) को एक विशेष कमरे के रुप में निजी उद्देश्यों; जैसे- पूजा करने या सोने आदि के लिए बनाया गया है। सफेद संगमरमर का प्रयोग करके यमुना के किनारे की ओर एक बहुत अच्छी बॉलकनी तैयार की गई है। यहाँ एक अच्छी तरह से तैयार किया गया मयूर सिंहासन भी है। इसकी दीवारों पर लिखा गया है कि, “यदि धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह यहीं है, यहीं है, यहीं है।” महल के अन्दर सम्राट के निजी उद्देश्यों और अकेले में आराम करने के लिए अच्छी तरह से तैयार किया गया एक शाह बुर्ज है। मोती मस्जिद को पर्ल मस्जिद भी कहा जाता है, जो राजमहल में सम्राट औरंगजेब के द्वारा जुड़वाया गया है। इसमें तीन गुम्बदें हैं और जो बहुत ही लालित्यपूर्ण लगते हैं। मोती मस्जिद के उत्तर में हयात बक्स अर्थात् मुगल गार्डन है, जो शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था।

यह भी पढे – तेनाली-एक योद्धा – Tenali – Ek Yoddha (हिन्दी कहानी/ Hindi Kahani)

यह भी पढे – अब तो उठ जाओ – Get Up Now

जीवांत समारोह और दावतों का आयोजन करने के लिए वहाँ एक शाह बुर्ज की राजसी मीनार भी है। दिल्ली के लाल किले को, महान मुगल महल के रुप में माना जाता है और शाहजहां के साम्राज्य के हृदय के रुप में जाना जाता है। लाल किला भारत के साथ ही विदेशों के लोगों के लिए भी पर्यटन के लिए शानदार और आकर्षक स्थान है। पिछले साल, मैं अपने माता-पिता के साथ लाल किला देखने के लिए गया था, जहाँ मैंने बहुत मस्ती की और किले के साथ ही इसके इतिहास के बारे में बहुत सा ज्ञान प्राप्त किया।

Note:- इन कहानियों मे प्रयोग की गई सभी तस्वीरों को इंटरनेट से गूगल सर्च और बिंग सर्च से डाउनलोड किया गया है।

Note:-These images are the property of the respective owner. Hindi Nagri doesn’t claim the images.

यह भी पढे –

सभी कहानियों को पढ़ने के लिए एप डाउनलोड करे/ Download the App for more stories:

Get it on Google Play